जालौन-उरई। वामपंथी नेताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
जहीर, सलीम, कमलाकांत आदि माकपा नेताओं ने उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को सौपें ज्ञापन में नगर पालिका द्वारा घटिया सीसी निर्माण, अवैध लकड़ी के कारोबार, जुआ, सटटा और अवैध शराब की खुली बिक्री और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अव्यवस्था को लेकर शिकायत की। साथ ही आरोप लगाया कि पात्र लोगों को पालिका द्वारा शौचालय और आवास नही दिये जा रहे हैं। अगर समस्याओं का निराकण न किया गया तो वामदल चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगें।

Leave a comment