उरई। खेत में काम कर रहे किसान के ऊपर जर्जर हाईटेंशन लाइन गिर जाने से करंट के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। घटना कुठौंद थाने के ग्राम मकटौरा की है। पीड़ित किसान श्यामसुंदर (45वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले में राशिद की पुत्री रुखसाना (13वर्ष) की विषाक्त खाने से हालत बिगड़ गई जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोटरा थाने के सैदनगर में दीवार गिर जाने से राहुल (25वर्ष) पुत्र वीरपाल बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के जेल रोड पर राजपाल रिसोर्ट के सामने बाइक के टक्कर मारने से ई-रिक्शा में बैठीं ऋतु दुबे (28वर्ष) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी धनौरा कला थाना जालौन और रक्षा उदैनियां (27वर्ष) पत्नी मधुरेश उदैनियां निवासी मोहल्ला भवानीराम जालौन घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिक्शे में अन्य सवारियां भी बैठी थीं जो सुरक्षित हैं।

Leave a comment