उरई। कालपी में गल्ला मंडी स्थित टीवीएस मोटर्स में भारतीय किसान मोर्चा की बैठक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई जिसमें किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रामनरेश तिवारी ने कहा कि सरकार खाद, बीज और कृषि यंत्र में 80 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। यह किसानों के लिए सरकार के समर्पण को उजागर करने की सशक्त मिसाल है। उन्होंने रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से किसानों को आगाह करने के निर्देश स्थानीय पदाधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खाद के ज्यादा से ज्यादा प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाये। तांकि खेती की लागत कम हो सके और उपज को विषैली होने से रोका जा सके।
इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने किसानों के हित के लिए कोई काम नही किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 2012 तक किसानों की उपज दोगुनी करने का बीड़ा उठाया गया है जो जल्द ही पूरा हो जायेगा। पहली बार दलहन को सीधे किसानों से खरीदने के लिए सरकारी क्रय केंद्र बनाये जा रहे हैं। इस मौके पर राजेंद्र सिंह चौहान, हर्षित खन्ना, कल्लू पंडित आदि प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे।





Leave a comment