
कालपी-उरई । शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर पर मंदिरों तथा देवी पंडालों में गुरुवार को धूमधाम पूर्वक आयोजित कार्यक्रमो में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
धर्म नगरी के रूप में विख्यात कालपी के पंचपिण्डा देवी मंदिर, मां दुर्गाम्बा पीठ, काली देवी मंदिर हरीगंज, शीतला देवी मंदिर,संकटा देवी मंदिर दर्जनभर सुसज्जित देवी पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी। नगर के मोहल्ला राजेपुर स्थित प्राचीन नागेश्वर मंदिर में स्थापित मां संकटा देवी के प्रथम स्थापना दिवस में संतोष गुप्ता एवं मुन्ना लाल गुप्ता के संयोजक में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विनोद कुमार, शिवकुमार, भज्जू, गोविंद, कैलाश, लल्ला, निर्मल आदि श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा मौजूद रहा।






Leave a comment