
जालौन-उरई । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर व ग्रामीण माता मंदिरों में उमड़ी भीड़ तथा गाल में सॉग छेद कर अचरी कर जवारे चढ़ाये और अपनी मन्नत मांगी।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नवमी के पावन पर्व पर माता सिद्धिदात्री की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। तथा लोग अपने वाहनों से माँ रतनगढ़, मां शारदा देवी, बैरागण, मां जालौन वाली माता, मां कामाख्या देवी, अकोढ़ी छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र में माता मंदिर नवमी की पूजा अर्चना विधि विधान से की तथा लोग अपने वाहनों से जवारे लेकर माता के मंदिर पर अजरी गीत ढोलक मजीरों की धुनों पर माता के गीत गाकर जवारे चढाये। भक्तों ने अपनी मन्नत मांगने के लिए अपने गाल पर सांग चढाकर माता से आशीर्वाद लिया तथा अपनी मनोकामना मांगी। इस मौके पर मंदिरों में उमड़ा भारी जनसैलाब।






Leave a comment