जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा में प्लाट के विवाद में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
बिंदेश्वरी पत्नी राकेश कुमार ग्राम मकरंदपुरा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंदिर के पास की जगह को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राहुल, ऋषि, सुमन ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।






Leave a comment