कालपी- उरई । तय नियम के मुताबिक ठेकेदार कम्पनी के द्वारा   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जच्चा बच्चा के भोजन की व्यवस्था को ठप्प कर देने का मामला जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनूप अवस्थी की देखरेख में प्रसूता महिलाओ को खाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई हैं।

 

ज्ञात हो कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ठेकेदार कम्पनी के द्वारा अव्यवस्थित तरीके से अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओ को भोजन उपलब्ध कराया जाता था । तमाम  महिलाये भोजन से वंचित रह जाती थी । बीते तीन महीने से ठेकेदार कम्पनी के द्वारा भोजन की व्यवस्था बंद कर दी गयी थी। इस मामले को विभागीय अधिकारियों तथा जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुये सीधे भोजन बनवाने की व्यवस्था की है । चिकित्साधीक्षक डॉ. अनूप अवस्थी ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के बजट से भर्ती महिलाओ को दोनों समय दूध, फल, चाय तथा ब्रेड उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

Leave a comment