
उरई । प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही शुक्रवार को जनपद के एक दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद लगभग 1.40 बजे यहां पहुँचे । उन्होने सबसे पहले लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पुलिस गारद की सलामी ली । इसके बाद पार्टी के स्थानीय नेताओं से संक्षिप्त बातचीत की । इस बीच जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर भी उनसे मिलने पहुंचे ।

सूर्यप्रताप शाही से मिलने वाले भाजपा नेताओं में पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर , विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन , पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, डॉ भगवान दास त्रिपाठी प्रमुख रहे । भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष साहब सिंह चौहान से उन्होने जनपद की कृषि समस्याओं पर वार्ता की । इस दौरान साहब सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को ले कर उनको ज्ञापन भी सौंपा । निरीक्षण गृह से आगे के कार्यक्रमों के लिए मंत्री जी बोहदपुरा और रूरा मल्लू रवाना हो गए ।








Leave a comment