कालपी-उरई । नये साल की शुरुआत में ही कालपी के आसपास सड़क दुर्घटनाये हो गई। मंगलवार को उसरगांव में  हाईवे पर बेकाबू बोलेरो कार पलट जाने से 8 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर ज्ञान भारती पुलिस चौकी इंचार्ज एवं हाईवे की एंबुलेंस टीम ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार को उरई के मुहल्ला उमरारखेड़ा निवासी चालक सुघर सिंह बुलेरो कार न. यूपी 92 जैड 7476 से उरई के लोगो को बैठाकर भोगनीपुर की ओर जा रहा था। तभी उसरगांव हाइवे रोड पर आस्था ढ़ाबे के समीप असंतुलित होकर बुलेरो सड़क के किनारे खंदक में पलट गई। खबर पाकर आसपास के लोगो ने बुलेरो कार में फंसी सब सवारियों सुखदयाल, राहुल, बमाना देवी, सुषमा देवी, रिंकू, भान सिंह, मिथलेश, चंद्रा देवी को बाहर निकाला गया। ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज के दरोगा गोकुल सिंह तथा हाइवे की एम्बुलेस टीम के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a comment

Recent posts