कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका दफा 60 में चालान कर दिया। कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज राजीवकांत ने गुरुवार को गश्त के दौरान महेशपुरा रोड पर मेवालाल जाटव स्कूल के पास से गुजर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति का नाम भवानीशंकर पुत्र मंगली यादव निवासी सुभाषनगर बताया गया है। पुलिस ने उसका दफा 60 में चालान कर किया गया है।

Leave a comment

Recent posts