कोंच-उरई । विद्वत् परिषद् के तत्वाधान में आगामी 6 जनवरी से प्रारंभ हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों की तिथि में थोड़ा फेरबदल हुआ है। यह कार्यक्रम अब 6 के बजाए 7 जनवरी से प्रारंभ हो रहे हैं। ब्राह्मïण महासभा के महामंत्री अनुरुद्घ मिश्रा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते तिथियों में परिवर्तन किया गया है। बताते चलें कि व्यापक लोक कल्याणार्थ यह धार्मिक अनुष्ठान ब्राह्मïण महासभा परिसर में प्रति बर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें श्रीमद् भागवत कथा और शतचंडी के कार्यक्रम विद्वान ब्राह्मïणों द्वारा संपादित किए जाते हैं।

Leave a comment

Recent posts