उरई। जिला कारागार से भी सात वर्ष से कम की सजा वाले बीस कैदियों को आठ-आठ हफ्ते के लिए पैरोल पर छोड़ दिया गया है।
सरकार ने कोरोना की महामारी को देखते हुए जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का फैसला लिया है जिसके तहत सात वर्ष से कम की सजा प्राप्त कैदी जेलों से कुछ दिनों के लिए पैरोल पर छोड़े जा रहे हैं। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि जिला जेल में इस श्रेणी के बीस कैदी चिन्हित किये गये थे जिन्हें 8-8 हफ्ते की छुट्टी घर जाने के लिए पैरोल के तहत दे दी गई है।







Leave a comment