उरई। जनपद में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए कालपी में यमुना नदी का पुल पुलिस और प्रशासन ने सील कर दिया है।
इसके पहले रविवार की रात जिलाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग करके कालपी के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, तहसील क्षेत्र के सभी खंड विकास अधिकारियों व प्रभानी निरीक्षकों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने कालपी यमुना सेतु को तत्काल सील करने के निर्देश दिये थे ।
इसी बीच उप जिलाधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि कालपी, कदौरा, आटा और चुर्खी थाना क्षेत्रों में पुलिस की पांच-पांच मोबाइल टीमें बनाई गई हैं जो बाहर से आने वाले लोगों को स्कूल व अन्य स्थानों पर बने अस्थायी कैम्पों में 14 दिन तक अलग-थलग रहने के लिए बाध्य करेंगी। इसके लिए गांव-गांव में पंचायत सचिव, लेखपाल व अन्य कर्मचारी भ्रमण कर रहे हैं।

Leave a comment