जालौन। चैत्र मास की नवरात्रि में नवमी के दिन देवी भक्तों ने घरों में ही उल्लास के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके अलावा घरों में ही सोशल डिस्टेंश के साथ हवन पूजन के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।
वैसे तो नवरात्रि का पर्व नगर में लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं लेकिन इस बार विडंबना है कि रामनवमी जैसा प्रमुख उत्सव एेसे समय में पड़ा है जब पूरा देश कोरोना वायरस का दंश झेल रहा है। इस वजह से पूरा देश लाक डाउन है। एेसे में जिन महिला पुरुष भक्तों ने नवरात्र के पूरे व्रत रखे हैं। उनके लिए रामनवमी पर हवन करना अनिवार्य है। लाक डाउन के दौरान भक्तों ने घरों पर ही रामनवमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही लोगों ने घरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन पूजन के कार्यक्रम प्रारंभ हुए जिसमें लोगों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया। लाक डाउन में भी लोगों ने पर्व के उत्साह को कम नहीं होने दिया। लोगों ने घरों में ही परिवार के साथ मिलकर रामनवमी के पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Recent posts