जालौन। लाक डाउन के दौरान प्रशासन के तमाम निर्देशों के बाद भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। बिना मास्क पहने ही लोग बाजार में आ जाते हैं। ऐसे लोगों को दंडित करने के बाद भी लोगों की आदतों में सुधार नहीं आ रहा है। गुरुवार को पुलिस ने बाजार में बिना मास्क पहने आई महिलाओं को मास्क पहनाए।
चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित व कोतवाल सुनील सिंह ने बाजार में भ्रमण कर लोगों को मास्क करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मास्क न पहनने वाले युवाओं को जहां दंडित किया गया। वहीं बुजुर्गों व महिलाओं को उन्होंने अपने हाथों से मास्क पहनाए। साथ ही उन्हें समझाया कि कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में उनकी भी अहम भूमिका है। बिना आवश्यकता के घर से बाहर ही न निकलें। यदि आवश्यक हो तो मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि यदि आइंदा बिना मास्क के दिखते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जो मास्क दिए गए हैं वह घर पर जाकर न रखें बल्कि उनका उपयोग करें।

Leave a Reply

Recent posts