कालपी। कालपी नगर से सात किलोमीटर दूर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर द्वारिकापुरी मगरौल कालपी में दो दिन में बासठ लोग कोरोना संक्रमित निकलने से पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। वहीं उपजिलाधिकारी सहित आलाधिकारियों ने पीटीएस में पहुंचकर सभी का इलाज वहीं कराने की व्यवस्था की।
कालपी तहसील के उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बीती 2 अगस्त को कालपी से सात किलोमीटर दूर यमुना पट्टी के ग्राम मगरौल की द्वारिकापुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक ही दिन में पचपन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित निकले थे। इसके बाद 3 अगस्त को सात और कोरोना संक्रमित लोगों के निकलने से संख्या बासठ होने के साथ वहां बने हास्पिटल के माध्यम से डाक्टरों की टीम लगाकर सभी को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ही रखा गया है तथा डाक्टरों की टीम उपचार करने में जुटी है तथा उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार स्वयं वहां की पल पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं वहां आने जाने वालों के अलावा जो भी लोग संपर्क में आए हैं उन्हें चिह्नित कर ट्रेस किया जा रहा है तथा सैंपिल लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Recent posts