जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में गेहूं पिसाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घर में घुसकर हुई गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत 4-4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।रूरा मल्लू निवासी कपिल के यहां आटा चक्की संचालित है। गांव के भूपेन्द्र ठाकुर का गेहूं पिसाई को आया था। पिसाई में हुई देरी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा वर्चस्व की लड़ाई बन गयी तथा दोनों पक्षों में गाली-गलौज कर मारपीट हो गई। दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में कपिल की शिकायत पर पुलिस ने भूपेन्द्र ठाकुर, वीरसिहं उर्फ सडू, रोहित व संदीप के खिलाफ छोटी वहिन कल्पना के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रोहित सेंगर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित कपिल कुशवाहा, राजू, विनोद व विवेक के खिलाफ गाली-गलौज व घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जो सही होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।






Leave a comment