जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में उत्पात मचा रहे युवक को पकड़ लिया है तथा कोतवाली ले आयी है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरीपुरा में युवक उत्पात मचा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब पीकर गांव में उत्पात मचा रहे पुनीत कुमार निवासी हरीपुरा को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।






Leave a comment