जालौन। प्लाट के विवाद लेकर आधा दर्जन लोगों ने फौजी व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।दवंगों द्वारा महिला के साथ गाली व जान से मारने की धमकी की शिकायत महिला ने पुलिस से की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस 6लोगों के दलित उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर लिया है।फौजी कोतवाली क्षेत्र चुर्खीबाल निवासी अनीता पत्नी भानु प्रकाश ने  नारोभास्कर निवासी रिजवान से एक प्लाट खरीदा था। प्लाट को लेकर दोनों लोगों में विवाद चल रहा है। अनीता देवी ने बताया कि रिजवान व रिहान अपने 4 साथियों के साथ आये तथा जाति सूचक गालियां दी। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उनके मकान की एक दीवार तोड़ दी तथा घर में रखा सीमेंट व सरिया चुरा ले गये हैं। फोजी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment