जालौन। त्रिस्तरीय चुनाव में बीजेपी अपने सिम्बल पर चुनाव में उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियां शुरू कर दें। यह बात भाजपा जिलाप्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने बीजेपी ग्रामीण मंडल की बैठक में कही।भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने एक गेस्ट हाउस में बीजेपी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी। इसलिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। ताकि जीत सुनिश्चित की जा सके। अपने पदाधिकारियों से कहा कि जिला पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दे। पार्टी की नीतियों व सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम करें जिससे आगामी चुनावों में शत प्रतिशत सफलता मिल सके। कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने गांवों में घर घर जाकर लोगों को पार्टी के कार्यों के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर कैलाश बाबू वर्मा देवरी, मनोज बादल, मुन्नालाल आदि लोग उपस्थिति रहे।






Leave a comment