जालौन। बीजेपी नगर अध्यक्ष में निर्धन परिवार की कन्या के जन्मदिवस पर उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। जिसकी सभी ने सराहना की।बीजेपी नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत व यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू चौहान बुधवार को नगर के गरीब परिवार की कन्या छवि याज्ञीक पुत्री श्याम करन निवासी आवास विकास कॉलोनी के जन्म दिवस पर उनके घर पहुंचे और उसको जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उसे सरप्राइज देते हुए उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा उन्होंने कन्या का सुकन्या समृद्धि खाता भी खुलवाया। जिसने भी यह सुना तो सभी ने बीजेपी नगर अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की।

Leave a comment

Recent posts