जालौन 3 फरवरी। आदर्श प्रजापति सभा की कमलेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 16 वे सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई तथा जिम्मेदारी सौंपी गई।संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि सभा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंसत पंचमी को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने जा रही है। इस वर्ष 16 वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम मुरलीमनोहर मंदिर वसोव में होगा। विवाह से पूर्व ठा. मुरलीमनोहर जी महाराज व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। 13 फरवरी को गणेश पूजन व कलश यात्रा होगी। 14 फरवरी को मूर्तियों का वास व 15 फरवरी को मूर्तियों की बरात निकलेगी। 16 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह होगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई तथा जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में जटाशंकर जिला उपाध्यक्ष रामनारायण फौजी जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार फौजी जिला महामंत्री,बबलू धनोरा, धीरज कुमार  संगठन मंत्री आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

Recent posts