गोहन। अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने गई राजस्व टीम को उपद्रवी दबंग ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली।गोहन थाना अंतर्गत ग्राम जमरेही सानी में किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार माधौगढ़ ने क्षेत्रीय लेखपाल मंगलकांत गोस्वामी को विवादित भूमि का निरीक्षण कर अतिक्रमण रोकने का निर्देश दिया। तहसीलदार के निर्देशानुसार क्षेत्र में घरौनी का कार्य कर रहे लेखपाल मंगलकांत के साथ ओमनारायण चतुर्वेदी लेखपाल, शशांक सोनी लेखपाल, मंसूर खां लेखपाल, मनीष कुमार लेखपाल तथा शिवम राठौर राजस्व निरीक्षक, मुलायम सिंह राजस्व निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। जब राजस्व टीम अतिक्रमणकारी को समझाबुझाकर अतिक्रमण करने से रोक रही थी उसी समय यूसुफ पुत्र शमशेर खां निवासी जमरेही सानी मौके पर पहुंच गया और राजस्व टीम से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की रिपोर्ट लेखपाल मंगलकांत गोस्वामी ने थाना गोहन में दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a comment