जालौन। साप्ताहिक बंदी के नियम का कुछ दुकानदार पालन नहीं कर रहे हैं तथा साप्ताहिक बंदी के दिन अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को खोल रहे हैं। साप्ताहिक बंदी का पालन ठीक ढंग से न होने के कारण बंदी का पालन करने वाले दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। दुकानदारों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर साप्ताहिक बंदी का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन कोतवाली रोड, शराब के ठेका वाली गली, तहसील मार्ग, चुर्खी रोड व छत्रसाल मार्ग पर कुछ दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल लेते हैं। साप्ताहिक बंदी के दिन इन दुकानों के खुलने के कारण साप्ताहिक बंदी का पालन करने वाले दुकानदारों को नुकसान होता है। दुकानदार अरविंद भास्कर, अखिलेश लाक्षाकार, मुकेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुशवाहा, प्रताप, इदरीश आदि ने एसडीएम गुलाब सिंह को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि साप्ताहिक बंदी का पालन न करने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया जाए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दुकानदारों ने साप्ताहिक बंदी का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।






Leave a comment