उरई । जालौन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए जालौन ने इटावा बी टीम को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से हराकर जीत से अपनी शुरुआत की। इटावा के पीडी पाठक ने अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसाकर कुछ दबाव जरूर बनाया पर अक्षय प्रताप ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी।यमुनादेवी – नरेश चंद्र महाविद्यालय के मैदान पर शुरू हुई अंडर-16 जालौन जोन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं। उनके निखारने का सकारात्मक प्रयास होना चाहिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इटावा को पहली ही गेंद पर विकेट गंवाना पड़ा। राहुल ने अंशुपाल की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, जहां खड़े अजय ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद प्रिंस की गेंदों पर बाकी बल्लेबाज उलझ कर विकेट देते रहे। अकेले सत्यम ने 16 और प्रियदर्शी पाठक ने 11 रन बनाकर जरूर कुछ संघर्ष किया। टीम 28 वें ओवर में 82 रनों पर आल आउट हो गई। गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने तीन, राज शास्त्री, अंशु व अनुज ने दो- दो विकेट मिले।जालौन तीन ने कम मिले लक्ष्य को 13 वे ओवर में ही चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इटावा की ओर से चाइनामैन गेंदबाज पीडी पाठक ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को उलझाया भी पर ओपनर बल्लेबाज अक्षय प्रताप ने एक छोर संभाले रखा। अक्षय ने अविजित 45 रन बनाकर जीत टीम दिला दी। साहिल ने आठ,असित ने 13 और कुलदीप ने आठ रन बनाए। पीडी पाठक ने तीन और शिवम ने एक विकेट हासिल किया। इटावा की ओर से वाइड गेंदें ज्यादा फेंके जाने जालौन ने 13 वे ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अम्पायरिंग डॉ. राकेश द्विवेदी , मनमोहन कुशवाहा ने स्कोरिंग निखिल और कमेंट्री विराट और उत्तम ने की। इस अवसर पर टूर्नामेंट संयोजक नीरज पाठक, फौजी जुझार सिंह, दिवाकर शास्त्री, मानवेन्द्र पिपरैया, बबलू प्रधान भुआ, गोविंद चौहान उपस्थित रहे।Attachments area







Leave a comment