हदरूख के शहीद स्मारक से जनपद में चैरी-चैरा शताब्दी महोत्वस का आगाज , प्रभारी मंत्री रही मुख्य अतिथि


उरई। गुरूवार से देश भर में एक वर्ष चलने वाले चैरी- चैरा शताब्दी महोत्सव का आगाज जनपद में कुठौन्द विकास खण्ड के हदरूख गांव स्थित शहीद स्मारक से किया गया जिसमें जिले की प्रभारी और प्रदेश की उच्च शिक्षा , विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की राज्य मंत्री नीलमा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं इसके पहले सुबह सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल कर देशभक्तों को नमन किया गया ।
प्रभारी मंत्री ने हदरूख में शहीद स्थल पर शहीद राजवीर सिंह सेंगर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये । कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगो को झंर्कित कर दिया । प्रभारी मंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया। हदरूख के शहीद स्मारक का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने किया था जिसमें उस समय के विधायक सन्तराम सिंह सेगर का मुख्य योगदान था। आज के कार्यक्रम में भी उन्होने मेजबान की भूमिका निभायी और मुख्य अतिथि के सामने शहीद स्मारक के निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रभारी मंत्री ने बताया कि चैरा -चैरा महोत्सव के अन्तर्गत वर्ष भर हर तहसील में प्रत्येक शहीद स्थल पर ऐसे ही आयोजन होगें।
इस दौरान एलईडी पर अतिथियों और ग्रामीणों के लिये इस उपलक्ष्य में प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किये गये सम्बोधन को प्रदर्शित किया गया। लोगो को प्रधान मंत्री द्वारा चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव पर जारी डाक टिकट के दृश्य भी दिखाये गये । कार्यक्रम के अन्त में सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया । आभार प्रदर्शन जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने किया। शहीद स्मारक परिसर में कब्बडी का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ विधायक , मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव , अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह , उप जिलाधिकारी जालौन गुलाब सिंह , परियोजना निदेशक डीआरडीए शशिकान्त द्विवेदी , जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment