कुरसेडा में कृष्ण सुदामा की कथा ने लोगो को समाधि में पहुंचाया


माधौगढ-उरई। ग्राम कुरसेडा में बडी माता मन्दिर पर चल रहे श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के अन्तिम दिन सुदामा चरित्र की कथा सुनायी गयी जिससे उपस्थित श्रोतागण भक्ति भावना के संचार के साथ भावुक हो गये ।
महायज्ञ के आयोजक ओमप्रकाश सिंह सेंगर और उनकी पत्नी हेमलता सिंह सेंगर ने अन्तिम दिन भी पूरी श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया। कथा वाचक शिववेश कृष्ण जी महाराज वृन्द्रावन वाले ने कहा कि भगवान ने अपने मित्र सुदामा का दारिद्र दूर करने के लिये उन्हें भान हुये बिना जिस प्रकार की कृपा की वह अदभुत प्रसंग है और यह संदेश देता है कि समर्थ होने पर हर व्यक्ति को अपने मित्र की मदद सर्वोपरि करके धर्म का सही तरीके से निर्वाह करना चाहिये । कथा के दौरान सैकडो की संख्या में महिलायें और बच्चों सहित लोग अविचल समाधिस्थ बने रहे ।

Leave a comment

Recent posts