जिले में भी 6 फरवरी को एनएच पर रहेगा चक्का जाम , किसान संघर्ष मोर्चा ने शुरू किया गांव गांव में जन सम्पर्क


उरई। कृषि कानूनो के विरोध में दिल्ली की सीमाओ पर चल रहे किसानों के आन्दोलन के समर्थन मंे जिले में भी विरोध प्रदर्शन जोर पकडता जा रहा है। किसानों के राष्ट्रीय संगठनों ने 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक देश व्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है जिसको सफल बनाने की रणनीति जिले में भी किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा तैयार कर ली गयी है।
इसके लिये कई टीमें गठित की गयी है जिसके क्रम में एक टीम द्वारा ग्राम भुआ , कपासी, बडागांव , कैथेरी, रिनियां , गिरथान , नरछा , नुनसाई , शहपुरा , पिरौना , छिरावली, गुमावली आदि ग्रामों में चक्का जाम मंे सहयोग के लिये सम्पर्क किया गया जिसे लेकर किसानों ने भारी उत्साह दिखाया और आश्वासन दिया कि वे पूरे जनबल के साथ आन्दोलन में हिस्सा लेगें।
जन सम्पर्क में मुख्य रूप से किसान मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश निरंजन भइया जी , पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, लाल सिंह चैहान, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, अशोक गुप्ता महाबली , महेश द्विवेदी सर , आदित्य शुक्ला , लालू शेख , मिर्जा साबिर बेग, नरेश श्रीवास्तव , शैलेन्द्र व्यास , संजीव तिवारी , जीवन बाल्मीकि , महेन्द्र भाटिया, आलोक महान, सन्तोष शुक्ला, आत्माराम निरंजन पूर्व प्रधान , रामशरण पूर्व प्रधान , गणेश प्रसाद , महताब सिंह, अजीत प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
मोर्चा के प्रवक्ता प्रदीप दीक्षित ने बताया कि मोर्चे की बैठक में रणनीति को लेकर गोपनीयता बरतने का फैसला लिया गया है। पिरौना से कालपी पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 से 4 स्थानों पर जाम लगाया जायेगा। मोर्चे के सदस्य उक्त स्थानों की जानकारी कर अपने अपने नजदीक स्थान पर पहुचे।

Leave a comment