जालौन। आज उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के निर्देशन एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. एमडी आर्या के मार्गदर्शन में संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जालौन नगर द्वारा अभिमन्यु इंटर कालेज कैलाश नगर जालौन में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया।तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में योगाचार्य अरविंद कुशवाहा ने फिट रहने के कई योग/यौगिक क्रियाएं कराई जिसमें ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, पश्चिमोत्तानसन, वज्रासन, कपालभाति, सूर्यभेदी प्राणायाम आदि योग कराकर लोगों को स्वस्थ रहने के मंत्र दिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह, विद्यालय स्टाफ दिनेश शुक्ला, आरती गौतम, रवि तिवारी, शिवेंद्र, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, इंद्रजीत, चंद्रशेखर आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा एवं कालेज के छात्र छात्राएं ने योग शिविर में योगाचार्य से योगासन एवं प्रणायाम का प्रशिक्षण लिया।






Leave a comment