कदौरा। केंद्र व राज्य सरकार गांव में रोजगार देने के लिए बड़ी संख्या में समूहों का गठन कर रही हैं ताकि समूह की महिलाएं रोजगार से जुडक़र अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करें। यह बात गुरुवार को क्षेत्रीय सहकारी समिति के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल सहकार भारती उत्तर प्रदेश ने कही।उन्होंने कहा कि सरकार समूहों के गठन के साथ किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित कर रही है ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह, राजू राठौर, शिवकुमार गुप्ता, वेदप्रकाश पाठक सहित बड़ी संख्या में किसान व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a comment