उरई | बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री  कि केंद्र में कांग्रेस के पतन के बाद बनी वीपी सिंह सरकार ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू की और बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न घोषित किया हालांकि इसकी वजह बसपा थी जिसने उस सरकार पर इन क़दमों के लिए दबाब बना रखा था |

कांशीराम की स्मृति का कांग्रेस ने किया तिरस्कार

    उन्होंने कांग्रेस को दलितों और पिछड़ों की विरोधी पार्टी बताया और कहा कि बाबा साहेब को हाशिये पर धकेलने की कोशिश करने के अलावा उसने मान्यवर कांशीराम के देहांत के बाद उनके लिए एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित नही किया |

सपा को फिर बताया गुंडों की पार्टी

 अभी 2019 में सपा के साथ लोकसभा सरकार में फिर गठबंधन कर चुकी सपा की इसके पूर्व रही सरकार के वारे में उन्होंने कहा कि यह गुंडों , दंगा करने वालों और माफियाओं का राज था \ उन्होंने सपा पर दलित महापुरुषों का आदर न करने का आरोप लगाया | कहा कि सपा सरकार में क्षेत्र विशेष और समुदाय विशेष मात्र का विकास किया गया |

मुसलामानों का उत्पीडन कर रही भाजपा

भाजपा के लिए उन्होंने कटु तेवर दिखाए | कहा कि यह पूंजीपतियों  और नफरत फैलाने वालों की पार्टी है जिसके शासन में दलितों , आदिवासियों और मुसलमानों का उत्पीडन होता है | उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था ठीक करने का इसका दावा झूठा है | बीजेपी के समय उक्त वर्गों और महिलाओं के साथ अपराध बढ़ा है | दलित और पिछड़ों को आरक्षण के लाभ से वंचित करने के लिए इसके द्वाता प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है | यह आर एस एस की संकीर्ण नीतियों को मानती है जिससे नफरत और तनाव का माहौल बढ़ रहा है | उन्होंने ब्राह्मणों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस सरकार ने सभी सवर्णों की भी भलाई नही की | इसमें प्रबुद्ध वर्ग को ठेस पहुंचाई गयी है |

मीडिया से सावधान रहें

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से  मीडिया के प्रपंच से खबरदार रहने को कहा | वे बोलीं कि 2007 में जब बीएसपी को अकेले दम पर पूरा बहुमत मिला था तब भी मीडिया के सर्वे और ओपीनियन पोल उसे कमतर साबित कर रहे थे और फिर अब ऐसा ही किया जा रहा है जिस पर विश्वास न करें |

 पुरानी पेंशन करेंगी बहाल

उन्होंने  सरकार आने पर  कर्मचारियों की मांगे पूरी करने और पुराणी पेंशन बहाल करने को कहा | उन्होंने परोक्ष में सपा के लुभावना वायदों को फर्जी बताया | वे बोलीं कि उनकी पार्टी घोषणा पात्र जारी नहीं करती क्योंकि वह कहने की बजाय करने में विश्वास करती हैं | उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन के कारण लोगों पर लादे गए संगीन मुकदमों का परीक्षण करा उन्हें निरस्त किया जाएगा | दलित वा पिछड़ा स्वर्ग के महापुरुषों के सम्मान की नीति जारी रखी जायेगी |

मुस्लिम रहे दूर

मैकेनिक नगर के विशाल मैदान में हुई बसपा की इस सभा में हमेशा की तरह भारी भीड़ उमड़ी लेकिन उसके लिए मुसलमानों की इससे दूरी खतरे का सबब रही | सभा का समय 1 बजे दोपहर तय था लेकिन तय समय से 50 मिनट बाद लखनऊ से सीधा उड़ान उनका हेलिकोप्टर उतर सका | इसमें झांसी मंडल के 9 विधानसभा क्षेत्रों की भीड़ लायी गयी थी और सभी 9 पार्टी प्रत्याशी मौजूद थे | मायावती 2 बज कर 1 मिनट पर मंच पर पहुँची और 2 बज कर 5 मिनट से उन्होंने लगभग 22 मिनट तक भाषण किया | इसके पहले उन्हें हाथी की एक प्रतिमा भेंट की गयी |  

Leave a comment