उरई | उरई  की  लापता बालिका का शव मिलने के मामले में जिसे स्थानीय निर्भया केस काण्ड कहा जा रहा है ,  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) जनपद जालौन संगठन के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंशुमान दीक्षित एडवोकेट एवम अन्य पदाधिकारियों ने मृतक बेटी के माता पिता से  मुलाकात की ।

विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंशुमान दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि किशोरी के माता पिता से मिलने के बाद न्याय एवम सही जाँच होने का भरोसा दिलाया | जल्दी ही जांच न होने पर अनशन की चेतावनी जिला प्रशासन को दी।

विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंशुमान दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि यदि जिला निर्भया केस में सही जांच एवम उरई कोतवाल को 24 घटे में बर्खास्त नही किया तो जल्दी ही आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी  |

Leave a comment