माधौगढ़- समाज में भय और आतंक का माहौल बना कर आए दिन विवादों को अंजाम देने वाले चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है। सभी के ऊपर आरोप है कि यह समाज में आए दिन भय का माहौल बनाए हुए हैं। जिसकी वजह से इनकी विरुद्ध कोई भी जनता का व्यक्ति गवाही देने तक का साहस नहीं जुटा पाता बल्कि आतंक के कारण इनकी आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी कोई नहीं देना चाहता।

भूरे सिंह पुत्र भीकम सिंह,सूरज सिंह राजावत पुत्र भूरे सिंह निवासीगण महोई,रामू पुत्र राजेश निवासी सुल्तानपुरा और दारोग़ा पुत्र नाथू निवासी मचकचा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत बंटी पुत्र धनाराम निवासी कुटरा, अंकित पुत्र गोविंद निवासी माधौगढ़ व शैलेन्द्र सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी मचकचा के ख़िलाफ़ कार्यवाही की है। इंस्पेक्टर विमलेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों और वारंटियों को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a comment