मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, पुलिस ने नहीं की कारवाई , एस पी को दिया प्रार्थना पत्र

 

उरई | सिरसा से ग्राम जौराखेडा बाइक से युवक को रोक कर उसके साथ जम कर मारपीट की गयी | पीड़ित युवक का नाम  वीरेंद्र पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम घिलौर थाना नदीगांव बताया गया है | थाणे में सुनवाई न होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है |  युवक ने बताया कि वह  सिरसा से अकेले मोटरसाइकिल से अपने साढू भाई के यहां जा रहा था तभी रास्ते में उरई के पास उसे  एक काल आई  जिसमें उसके  साढू  पवन निवासी चांदनी थाना कोंच ने उससे  पूछा था कि तुम तक कहां पहुंचे हो | इस पर उसने जानकारी दी  कि वह  उरई से करमेर रोड पर जा रहा है  |  इसी बीच  आगे एक पुलिया पर लाखन पुत्र सोभाराम, रोहित पुत्र अर्जुन सिंह,जीतू पुत्र सोभाराम आदि  ने मिलकर गाड़ी रोकी और बाइक की चाबी छुड़ा ली | उन्होंने  उसके साथ गाली-गलौज और जमकर मारपीट की |  पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित थाना को तत्काल ही कार्रवाई करने का आदेश दिया है |

Leave a comment