कुठौंद-उरई |  विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल में खराब भूसे के खाने से आए दिन गाय दम तोड़ रही थी |  इसी सिलसिले में आज राष्ट्रीय बजरंग दल एवं ब्लाक के सभी प्रधानों व सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा नहर कोठी पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें जिला अधिकारी से संबंधित एक ज्ञापन  तहसीलदार बलराम गुप्ता जालौन को  दिया गया |  इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गणेश द्विवेदी, थानाध्यक्ष कुठौंद अखिलेश कुमार द्विवेदी के अलावा  खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या, एडीओ पंचायत गिरजा शंकर निरंजन आदि उपस्थित थे |  तहसीलदार बलराम शर्मा ने सभी प्रधानों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन के साथ अपनी संस्तुति  लगा कर  जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को भेजेंगे |  आप लोगों के साथ न्याय किया जाएगा | जब खराब भूसे के संबंध में खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम आज ही इस भूसे को हटवा कर दूसरा भूसा भेजेंगे और तहसीलदार बलराम गुप्ता के द्वारा अति शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं प्रधानों ने धरना को समाप्त किया|

Leave a comment