पृथक बुन्देलखण्ड राज्य समर्थको ने मनाया काला दिवस, प्रशासन को सौपा ज्ञापन

 
उरई। बुन्देलखण्ड राज्य समाप्ति की तिथि को आज पृथक राज्य समर्थको ने बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के बैनर तले काला दिवस मना कर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेªट को सौपा।
इस दौरान बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के जिला महासचिव पण्डित रामसेवक भारद्वाज ने बताया कि आजादी के बाद 12 मार्च 1948 को कामता प्रसाद सक्सेना के मुख्यमंत्रित्व में नौगांव को राजधानी बना कर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य का गठन किया गया था जिसका अस्तित्व केवल 8 साल रहा। बाद में आज ही के दिन 1956 में बुन्देलखण्ड का पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व समाप्त कर इसे उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश राज्यो में बांट दिया गया जो इसके लिये अभिशाप बन गया। इसका विकास दोनो राज्य सरकारो द्वारा रूचि न लेने से ठप्प पड़ गया।
उन्होने कहां कि बुन्देलखण्ड के विकास को अब तब तक गति नहीं मिलेगी जब तक कि अंचल के दोनो इलाके फिर से मिलाकर इस राज्य की बहाली नहीं की जायेगी। बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के जिलाध्यक्ष राम कुमार निरंजन ने कहा कि ज्ञापन में जिला प्रशासन के माध्यम से उन्होने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है उन्होने कहां है अगर उनकी अनसुनी की गयी तो क्रान्ति दल सघर्ष छेडने को बाध्य होगा। 

Leave a comment