उरई |: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केके सिंह ने राठ रोड स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 122 वृद्धजन मौजूद मिले, जिन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं और आपसी सौहार्द पर संतुष्टि जताई।

जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन

सीडीओ ने पाया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए महिला-पुरुष शौचालयों को अलग किया गया, दीवार बनाकर रास्ते अलग किए गए, वाटर कूलर की दिशा ठीक की गई और परिसर की भूमि समतल कर इंटरलॉकिंग पूरी की गई। इससे वृद्धजनों को आवागमन और पानी पीने में सुविधा हो रही है।

स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर

निरीक्षण में एक वृद्ध, ठाकुर प्रसाद, को हल्का बुखार होने पर नर्स द्वारा दवा दी गई थी। सीडीओ ने तत्काल डॉक्टर से जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। भोजनालय का निरीक्षण कर स्वच्छता के साथ भोजन तैयार करने के कड़े निर्देश दिए गए। वृद्धजनों के लिए बनाए गए चार्ट की भी समीक्षा की गई।

वृद्धजन संतुष्ट

आश्रमवासियों ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई और बताया कि वे समय-समय पर अपने बच्चों से मिलने घर जाते हैं। सीडीओ ने वृद्धजनों के कल्याण के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Recent posts