उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जांच के लिए पहुंचे उपाधीक्षक परमेश्वरी प्रसाद ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नही बता पा रहे हैं। पुलिस पड़ताल कर रही है।
पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वरी प्रसाद के अनुसार ग्राम रामपुर सनेता के दीनू पुत्र अमर सिंह ने आज पुलिस को सूचना दी कि उनके चाचा कमलेश (55वर्ष) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब वह चाचा के कमरे की तरफ गया। सूचना पर सीओ ने प्रभारी निरीक्षक के साथ उक्त ग्राम में पहुंचकर अपने सामने शव को उतरवाया। शव के पास से सुसाइट नोट मिला है। लेकिन इससे आत्महत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नही हो पा रहा है। सुसाइट नोट वास्तविक है या नही इसके लिए जांच हेतु उसे फोरेन्सिक टीम को सौंप दिया गया है। शव को पंचनाम भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में शायद आत्महत्या के कारण के बारे में कुछ ठोस क्लू मिल सके।

Leave a comment