पुलिस की तत्परता से टला संघर्ष, आधा दर्जन लोगों का चालान


सिरसा कलार-उरई। प्लाट के पीछे आपस में बड़े खून-खराबे की आशंका स्थानीय पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते टल गयी। विवाद को लेकर दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों का चालान शांति भंग की आशंका की धाराओं में कर मुचलके की बड़ी राशि से पाबंद करा दिया गया है।
उदयवीर एक पक्ष और सोनू शिवहरे द्वितीय पक्ष ने अगल-बगल में प्लाट खरीदे थे। जिसकी पैमायश को लेकर उनमें विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्ष रात में निर्माण कराने के लिए उक्त प्लाटों पर पहुंच गये। जिसके दौरान एक-दूसरे के हिस्से में घुसने के प्रयास के क्रम में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में भिडंत शुरू हो गयी।
खबर पाकर थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार सिंह ने सदलबल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने एक पक्ष से उदयवीर, धीरज सिंह, गजराज और दीपू को व दूसरे पक्ष से सोनू शिवहरे और जीतू को हिरासत में ले लिया। आरोपियो का शांति भंग की आशंका में चालान उप जिलाधिकारी जालौन की अदालत में भेज दिया। जहां दोनों पक्ष मुचलके की बड़ी धनराशि के तहत पाबंद करा दिये गये।

Leave a comment

Recent posts