अविरल दूबे ने बढ़ाया उरई का मान, आईआईटी मेन्स में 99.2 पर्सेंटाइल के साथ किया टॉप

उरई। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्रज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के छात्र अविरल दूबे ने आईआईटी मेन्स परीक्षा में 99.2 पर्सेंटाइल प्राप्त कर जिला व प्रदेश स्तर पर टॉप कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।

आईआईटी मेन्स परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय के कुल 9 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर क्वालिफाई किया है, जिससे स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के निदेशक अजय इटौरिया ने अविरल दूबे को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। अविरल के पिता गोपाल कृष्ण दुबे अधिवक्ता हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

अन्य विद्यार्थियों का भी शानदार प्रदर्शन

आईआईटी मेन्स परीक्षा में अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—

  • अभिनव शर्मा – 96.8 पर्सेंटाइल
  • उत्सव पटेल – 96.2 पर्सेंटाइल
  • अनिकेत पटेल – 91 पर्सेंटाइल
  • अन्य विद्यार्थियों ने 89 से 90 पर्सेंटाइल के बीच अंक प्राप्त किए

निदेशक ने दी बधाई

इस अवसर पर निदेशक अजय इटौरिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र आगामी आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने विद्यालय के समस्त अध्यापकों, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे एवं स्टाफ को भी शुभकामनाएं दीं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बना विद्यालय

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ब्रज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल पिछले कई वर्षों से अनुशासन एवं गुणवत्ता के साथ शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है। इस सफलता का श्रेय चेयरपर्सन सुविधा इटौरिया, शैक्षणिक मार्गदर्शन कर रहे राजेश सिंह तथा अन्य शिक्षकों को भी दिया गया।

शिक्षा जगत में बढ़ी उरई की पहचान

छात्रों की इस उपलब्धि से उरई को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिली है। अभिभावकों एवं नगरवासियों ने भी छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है

Leave a comment

Recent posts