दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात हादसा, SOG की जिम्नी गाड़ी क्षतिग्रस्त

जालौन।
नगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप चित्रकूट की जिम्नी गाड़ी की किसी वाहन से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई एसओजी टीम की जिम्नी गाड़ी किसी अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में एसओजी प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों के भी घायल होने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि टक्कर किस वाहन से हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

Leave a comment

Recent posts