न्यामतपुर-उरई। जनपद जालौन में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तेज तर्रार एवं चर्चित जेल चौकी प्रभारी अनिल कुमार को चुर्खी थाने की कमान सौंप दी है। उनकी तैनाती के बाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
पत्रकारों से बातचीत में नवागत थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2016 बैच के उपनिरीक्षक हैं और मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। इससे पूर्व वह ललितपुर सहित जालौन जनपद के थाना आटा, फैक्ट्री एरिया चौकी, जेल चौकी और जालौन क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर उन्हें पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि चुर्खी थाना जनपद का सबसे पुराना थाना है और यहां सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।







Leave a comment