जनपद जालौन में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवागत उप जिलाधिकारियों/उप जिला मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
नवीन तैनातियाँ निम्नानुसार हैं:
क्रमांक
अधिकारी का नाम
पद/तैनाती
अतिरिक्त प्रभार
1
विनय कुमार मौर्य
उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, कालपी
–
2
अभिनव कुमार यादव
उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, कोंच
उप जिलाधिकारी (न्यायिक), कोंच
3
अनीता देवी
उप जिलाधिकारी (न्यायिक), जालौन
–
4
उत्तम कुमार तिवारी
उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, उरई
–
5
मनोज प्रकाश
उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, माधौगढ़
न्यायिक माधौगढ़
6
कुमार संजय
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उरई
उप जिलाधिकारी (न्यायिक), कालपी
जिलाधिकारी का निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी नवागत अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे जनसुनवाई, राजस्व कार्य, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
आदेश तत्काल प्रभावी है।






Leave a comment