उरई। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने नौ निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर तैनाती दी गई है।

निरीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद बनाया गया है। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बस स्टैंड, कोतवाली उरई भेजा गया है। चौकी प्रभारी बस स्टैंड अनुज सिंह गंगवार को कोतवाली उरई स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक राम सजीवन को थाना आटा से चौकी प्रभारी न्यामतपुर, थाना सिरसाकलार, दयाशंकर पाण्डेय को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना आटा, रज्जन लाल को पुलिस लाइन से कोतवाली उरई, गंग सहाय को पुलिस लाइन से थाना एट, संजीव कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से कोतवाली उरई तथा विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली कालपी भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment