-
Continue reading →: बुंदेलखंड के सातों जिलों की बैठक उरई में
उरई। बुंदेलखंड के सातों जिलों में पेयजल समस्या व सूखे से उत्पन्न चुनौती के त्वरित निदान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित विशेष अध्ययन दल की बैठक 25 फरवरी को दो सत्रों में यहां आहूत की गई है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने दी। तीन सदस्यीय मंत्रियों के…
-
Continue reading →: अनाथ बहनों को परेशान करते हैं शोहदे
उरई। शोहदों से परेशान किशोरियों ने पुलिस से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। आरोपी युवक साले-बहनोई बताये गये हैं। मामला कुठौंद थाने के भदेख गांव का है। परेशान बहनों के अनुसार उनकी मां नही है। पिता काम पर 15-15 दिनों के लिए बाहर चले जाते हैं। इसलिए अनाथ समझकर…
-
Continue reading →: ग्राम प्रधान सम्मेलन 26 को
उरई। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सफल संचालन के लिए जनपद स्तरीय ग्राम प्रधान सम्मेलन 26 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से जालौन रोड स्थित जानकी पैलेस सभागार में आयोजित होगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने एक विज्ञप्ति में दी।
-
Continue reading →: शांति समिति की बैठक विकास भवन में 26 को
उरई। होली के त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की वृहद बैठक 26 फरवरी को सायं 4 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक आमंत्रित किये गये हैं। यह जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से दी गई।
-
Continue reading →: विधानसभा वोटर लिस्ट का अपडेट प्रकाशन 26 को
उरई। एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विधानसभा वार वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके तारतम्य में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 26 फरवरी को होगा।
-
Continue reading →: सुरौला में गुडडी देवी उपचुनाव में प्रधान निर्वाचित
उरई। कदौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत सुरौला में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में गुडडी देवी को 102 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित किया गया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी माया देवी रहीं। सुरौला में तत्कालीन प्रधान मोहर सिंह की किडनी में कैंसर के चलते असामयिक मौत हो गई…
-
Continue reading →: गुदगुदी भरे माहौल में हुई होली के लिए पीस कमेटी की बैठक
उरई। होली के उपलक्ष्य में माधौगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक सामायिकता के अनुरूप गुदगुदी भरे माहौल में हुई। इस दौरान उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास और पुलिस उपाधीक्षक अजय शर्मा ने लोगों से त्यौहार शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि हमारे…
-
Continue reading →: नेशनल हाइवे पर सड़क हादसा युवक की मौत
उरई। नेशनल हाइवे पर शनिवार को ट्रक द्वारा कुचले जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। विवरण के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र में बड़ागांव के पास बाइक से जा रहे रंगोली उर्फ राहुल निरंजन (26वर्ष) पुत्र रामगोपाल निवासी कपासी को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक…
-
Continue reading →: छात्रा को जलाने के मामले की निंदा
उरई। उन्नाव में श्रीवास समाज की एक छात्रा की मिटटी का तेल उड़ेलकर की गई निर्मम हत्या पर एसी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा आक्रोश जताया है। एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में इस अमानुषिक कृत्य की निंदा की गई। एसोसिएशन ने दोषियों को फांसी देने की मांग…
-
Continue reading →: विवाह घर से मोटर साइकिल चोरी
उरई। बाइक चोरी करने वाले कई गिरोहों के पुलिस द्वारा भंडाफोड़ के बाद भी इन वारदातों पर लगाम नही लग पा रही है। शुक्रवार की रात कालपी रोड स्थित राधिका गार्डन में विवाह समारोह चल रहा था। जिसमें भाग लेने गये अशोक कुमार समाधिया के पैशन मोटर साइकिल यूपी 78…







