-
Continue reading →: हंगामी रही उरई नगर पालिका की बोर्ड बैठक
उरई। शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष अनिल बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक असंतुष्ट सदस्यों के व्यवधान के कारण हंगामी रही इसमें कई प्रस्ताव पारित किये गये। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में शहर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य…
-
Continue reading →: पचनद के जंगलों में भड़का दावानल शीशम के सैकड़ों पेड़ खाक
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में पचनद के जंगल में शनिवार को दावानल भड़क उठा। इसमें दुर्लभ शीशम के सैकड़ों पेड़ आग की भेंट चढ़ गये। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं लेकिन जंगल के अंदर प्रवेश का रास्ता न होने से आग बुझाने का कार्य बाधित हो रहा…
-
Continue reading →: खुले में शौच रोकने के लिए जागरूकता में सहयोग न करने पर चार प्रधानों को नोटिस, दो सचिवों का वेतन रोका
उरई। स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग न देने के कारण जिलाधिकारी ने चार प्रधानों को नोटिस जारी किये हैं। दो ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया है जबकि दो सचिवों से जबाब-तलब किया है। विकास भवन में शनिवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा…
-
Continue reading →: सैनिक बंधु की बैठक 20 को
उरई। सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टेन वसीम अहमद ने बताया है कि सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आहूत की गई है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं की जानकारी 19 फरवरी तक…
-
Continue reading →: एट में सपा में लहराया परचम, भाजपा का सूपड़ा साफ
उरई। एट सहकारी पूर्ति भण्डार के लिए शनिवार को हुए चुनाव में सपा ने अपना परचम लहरा दिया है। जबकि भाजपा का सूपड़ा साफ नजर आया। एट सहकारी पूर्ति भण्डार संघ के लिए आज हुए चुनाव में ऊषा देवी पत्नी राकेश कुमार सभापति व रामपाल सिंह उपसभापति चुने गये। विभिन्न…
-
Continue reading →: खेत में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, मृतक की शिनाख्त नही हो पा रही
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के माड़री गांव में खेत में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस अधीक्षक ने छानबीन के लिए डीआईजी झांसी से श्वान दस्ते की मांग की है। शनिवार को माड़री में खेत पर…
-
Continue reading →: सीएम योगी देखें कैसे ढीले शासन की वजह से भ्रष्टाचार के नये-नये छिद्र लगे हैं खुलने
उरई। आबकारी ठेकों के लिए हैसियत प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत ने भ्रष्टाचार के नये दरवाजे खोल दिये हैं। घूसखोरी को इसमें विकराल रूप में देखकर सरकार की जनता थू-थू कर रही है। सरकार एक ओर स्वच्छ प्रशासन का दावा कर रही है, दूसरी ओर प्रशासनिक…
-
Continue reading →: झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई में सीएमओ कार्यालय को नही दिलचस्पी, महीना मिलने के कारण दे रखा है अभय दान
कालपी-उरई। उन्नाव के बांगरमऊ में सामने आये कांड के बाद भी जिले में झोलाछाप डाक्टरों पर शिकंजा नही कसा जा रहा है। अकेले कालपी कस्बे में दो दर्जन झोलाछाप डाक्टर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। इतना ही नही कुछ झोलाछाप अपने तथाकथित नर्सिंग होम में सरकारी नर्सों…
-
Continue reading →: सिद्धार्थ पाण्डेय को एनएसयूआई के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी मिली
उरई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (कांग्रेस की छात्र विंग) में सिद्धार्थ पाण्डेय आटा को संगठन के सोशल मीडिया विभाग के जिला कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने महासचिव नावेद खान की संस्तुति पर सिद्धार्थ पाण्डेय के लिए उक्त जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र जारी किया।…
-
Continue reading →: जगम्मनपुर संघ में सभी पदों पर निर्विरोध चुने पदाधिकारी
रामपुरा-उरई। विकास खंड के जगम्मनपुर सहकारी संघ का चुनाव भारी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय द्विवेदी के प्रयासों से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ टिप्पे पतराही और उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार बहराईं को चुना गया।…







