-
Continue reading →: मैंनेजमेंट के खाली पदों के लिये 16 को डाले जायेंगे वोट
0 मथुराप्रसाद डिग्री कॉलेज में प्रबंधक व कोषाध्यक्ष पदों पर बाई इलेक्शन की तिथियां घोषित कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के दो अहम् पदाधिकारियों उपाध्यक्ष/प्रबंधक व कोषाध्यक्ष के निधन से रिक्त हुये पदों के लिये उपचुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। निर्वाचन की तिथियों का अनुमोदन…
-
Continue reading →: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों महिलाओं का हुआ परीक्षण लोकमंगल की ओर से नदीगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा शिविर महिला मरीजों को फ्री दवाएं भी बांटी गई
उरई। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकमंगल एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव में आज रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ व लोकमंगल संस्था की अध्यक्षा डा. रेनू चंद्रा ने अपनी टीम के साथ महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक…
-
Continue reading →: विवेचना अधिकारियों को मण्डी खोले भांपकर बिगड़े एडीसनल एसपी
जालौन- उरई। अपर पुलिस अधीक्षक ने जालौन सर्किल के थानों के अर्दली रूम में विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया तो उन्हें जालौन जिले में रामभरोसे हो रही पुलिसिंग का नमूना देखने को मिला। जिस पर उनकी खिन्नता का पारावार नहीं रहा। जालौन सर्किल में जालौन कोतवाली के…
-
Continue reading →: पुलिस के ढ़ीले रवैये से बड़ी मारपीट की घटनायें
जालौन-उरई। पुलिस का ढ़ीला ढ़ाला रवैया शहजोरों के लिए पुरानी दुश्मनी भांजने का सुनहरा मौका बन गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में विनीत की आशीष और सुन्दर आदि से पहले से रंजिश चली आ रही थी। लेकिन पुलिस के सख्त रवैये की बजह से दबंग आशीष और सुन्दर…
-
Continue reading →: जालौन के चर्चित शालिनी दहेज हत्याकांड में पति की गिरफ्तारी
उरई। जालौन के बहुचर्चित शालिनी दहेज हत्याकांड में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सप्ताह पहले हुई इस घटना में जालौन के मौहल्ला नझाई निवासी चर्चित चिकित्सक डाॅ. अशोक द्विवेदी की बहु शालिनी अपने घर में पंखे पर लटकी मिली थी। जबकि पूरा परिवार घर के बाहर…
-
Continue reading →: घर के बाहर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या
उरई। अपने घर के बाहर सो रहे वृद्ध ग्रामीण की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को लेकर मृतक के घर से जुड़ी एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राप्त खबर के मुताबिक चुर्खी थाना क्षेत्र के सौरापुर ग्राम…
-
Continue reading →: जाति के बाहर की लड़की से शादी के कारण युवक को पीटा
उरई। दूसरी जाति की लड़की से विवाह करने के कारण नाराज रूढ़िवादियों ने एक युवक को घेरकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा में महेन्द्र ने दूसरी बिरादरी की लड़की से विवाह किया है जिसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे। वे लोग कई…
-
Continue reading →: देव स्थान के जीर्णोद्धार को लेकर मारपीट, मामला कोतवाली में पहुंचा
उरई। देव स्थान के जीर्णोद्धार के दौरान पास में रहने वाले लोगों की आपत्ति के कारण शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें कार्य करा रहे श्रद्धालु को काफी चोटें आयी। पीड़ित ने दूसरे पक्ष की महिला सहित थाने में उनके खिलाफ तहरीर दे दी है। जिसकी पुलिस जांच…
-
Continue reading →: राज्य सरकार के हनीमून के दिन बीते, कर्मचारियों ने बजाया संघर्ष का बिगुल
उरई। राज्य सरकार के कई तकलीफदेह आदेशों के विरोध में कर्मचारी आन्दोलन का जिन्न बोतल से बाहर निकलने के लिए मचल पड़ा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में रविवार को बैठक आयोजित कर राज्य सरकार के फैसलों के विरूद्ध संघर्ष के आगाज का बिगुल…







