-
Continue reading →: बलिदान दिवस पर याद किये गये मुखर्जी
कोंच-उरई। संघ के पूर्वज पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। भाजपाइयों ने उन्हें भावसिक्त श्रद्धाप्रसून समर्पित करते हुये उनके कृत कार्यों को याद किया और पार्टीजनों को उनके सिद्धांतों को आगे ले जाने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष निखिल सोनी…
-
Continue reading →: पूर्व माध्यमिक शिक्षक नहीं ढोयेंगे बेगारें
0 बीएलओ प्रशिक्षण का भी किया बहिष्कार, दिया ज्ञापन कोंच-उरई। चुनाव समेत अन्य सरकारी कार्यों में लगाये गये पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने अब बेगारें ढोने से सीधे हाथ खड़े कर दिये हैं। इतना ही नहीं, शुक्रवार को होने बाले बीएलओ प्रशिक्षण का भी शिक्षक संघ ने बहिष्कार कर दिया है…
-
Continue reading →: सुरक्षा इंतजामों के बीच पढी गई जुमा अलविदा की नमाज
0 जुमा अलविदा की नमाज के लिये मस्जिदों में जुटे हजारों रोजदार कोंच-उरई। रमजान के मुबारक माह में ईद से पहले आज जुमा अलविदा की नमाज नगर व क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अता की गई। मुल्क और अवाम की खैरियत के लिये हजारों हाथ आज खुदा की बारगाह में…
-
Continue reading →: ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
उरई। कानपुर झांसी रेलवे सेक्शन पर शुक्रवार को एक किशोर की एट जंक्शन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान ओमजी (17 वर्ष) पुत्र दीनानाथ कुशवाहा निवासी ग्राम अमीटा थाना एट के रूप में हुई है। उसके शव को सीलकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए…
-
Continue reading →: प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पिता पुत्र ने घर में घुसकर पीटा
जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के हरकौती गांव में चुनावी रंजिश के कारण दबंगों ने अपने विपक्षी के घर धावा बोल दिया और गाली गलौच करते हुए युवक की पिटाई कर डाली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के हरकौती गांव निवासी इश्फाक खां के…
-
Continue reading →: कार के लिए दहेज लोभियों ने नन्हीं बेटी के साथ बहु को घर से निकाला
उरई। मायके से कार मंगवाने की फरमाइश पूरी करने में सहयोग न देने के कारण विवाहिता का पिछले लगभग 4 वर्षों से उत्पीड़न हो रहा था। इन्तहा तब हुई जब गत 22 जून को दो वर्षीय बेटी के साथ मारपीट करते हुए ससुरालियों ने उसे बाहर निकाल दिया। पीडि़ता की…
-
Continue reading →: जालौन में ओवर लोड बालू ट्रक पकड़ने से खुली प्रशासन की कलई
उरई। अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ राज्य सरकार की सख्ती भ्रष्ट सरकारी तंत्र के कारण कारगर नहीं हो पा रही। शुक्रवार को सुबह पिकेट ड्यूटी के सिपाहियों ने ओवर लोड बालू के एक ट्रक को पकड़कर इस खेल को सतह पर ला दिया। सरकार की सख्ती की बजह…
-
Continue reading →: बैंक से रूपये लेकर निकले किसान के साथ 50 हजार की टप्पेबाजी
उरई। जालौन कस्बे में बैंक से रूपये निकालकर निकले किसान की मोटरसाईकिल की डिग्गी का लॉक तोड़कर पहले से लपके टप्पेबाज 50 हजार रूपये लेकर चम्पत हो गये। शेखपुर खुर्द निवासी राजबेटा शुक्रवार को जालौन में इलाहाबाद बैंक की मण्डी शाखा से 50 हजार रूपये निकालकर बाहर आये। उन्होंने रकम…
-
Continue reading →: आमने सामने टकराई कारें तीन घायल
उरई। नेशनल हाईवे पर दो कारें आमने सामने टकरा गई। जिससे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को एम्बूलेन्स बुलवाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया है। जबकि क्षतिग्रस्त कारों को थाने में खड़ा करा लिया गया है। नेशनल हाईवे पर एट के पास मरम्मत का काम…
-
Continue reading →: वैल्डिंग की दुकान में धू-धूकर जली मोटरसाईकिल
उरई। राजमार्ग पर स्टेट बैंक के पास वैल्डिंग की दुकान में मोटरसाईकिल के धू-धू कर जल उठने से अफरा-तफरी मच गई। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण राहगीरों की भारी भीड़ दुकान के आस-पास जमा हो गई। बाद में दमकल दस्ते ने पहुंचकर आग बुझाई। नया पटेल नगर निवासी जगदीश सिंह…







