उरई। शहर के बड़ागांव हाइवे के समीप आज देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौकेे पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त जगतराज (32वर्ष) पुत्र विलासी निवासी आईटीआई काॅलौनी चरखारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक प्रवक्ता के पद पर तैनात था। कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।






Leave a comment