cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर शादी वाले घर में कपड़े, जेवर समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। गृहस्वामी ने जानकारी पर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
उक्त ग्राम निवासी कैलाश वर्मा पुत्र लालमन के घर पर रविवार को शादी कार्यक्रम का आयोजन है। जिसमें व्यस्त होने के कारण बीती रात घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी चोरों ने घर के अंदर घुसकर शादी के लिए खरीदे गये कपड़े और जेवर एवं छह बोरा अनाज पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर सौंप दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Leave a comment

Recent posts